• Sun. Sep 20th, 2026

धोलावाड़ सरोज सरोवर डेम के दो गेट खोले गए

BySurendra Jain

Aug 30, 2020

खबर पक्की, 30 अगस्त, रतलाम। 29 अगस्त से हो रही वर्षा के कारण धोलावाड़ सरोज सरोवर डैम के दो गेट 30 अगस्त को खोले गए। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री आर.के. मालवीय ने बताया कि डैम के दो गेट एक-एक मीटर तक खोले गए ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी की जा सके। डैम में कुल 6 गेट हैं, प्रत्येक गेट 5 मीटर तक खोलाजा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पिपलौदा में सर्वाधिक 8 इंच से अधिक वर्षा
जारी मानसून सत्र के दौरान जिले में 30 अगस्त की सुबह 8.00 बजे तक करीब 887.6 मिलीमीटर (35 इंच से अधिक) वर्षा औसत रूप से दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान पिपलौदा में 204 मिलीमीटर, सैलाना में 203 मिलीमीटर, ताल में 136 मिलीमीटर, रतलाम में 135 मिलीमीटर, जावरा में 124 मिलीमीटर, आलोट में 107 मिलीमीटर, बाजना में 91 मिलीमीटर तथा रावटी में 77 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 1115.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

error: Content is protected !!