• Fri. Nov 6th, 2026

एनडीपीएस प्रकरणों के लिये अभियोजन पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया टास्क फोर्स का गठन, टास्क फोर्स करेगी अनुसंधान की बारिकियों की समीक्षा विवेचक को मिलेगी सहायता

BySurendra Jain

Aug 29, 2020

खबर पक्की, 29 अगस्त, शाजापुर। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी शिव मनावरे ने बताया कि अभियोजन पुलिस महानिदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के द्वारा एनडीपीएस के प्रकरणों में राज्य स्तर पर समीक्षा की गई थी। पूरे प्रदेश स्तर पर अनुसंधान की गुणवत्ता तथा प्रभावी अभियोजन संचालन किये जाने की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश स्तर पर एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किये जाने हेतु योजना बनाई गई थी। 27 अगस्त को संचालक लोक अभियोजनपुरूषोतम शर्मा के द्वारा राज्य स्तर पर तीन सदस्यीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है । इस विशेष टास्क फोर्स में रतलाम डीडीपी सुशील कुमार जैन, अकरम शेख (राज्य समन्वयक एनडीपीएस एक्ट) डीपीओ इंदौर एवं नितेश कृष्णन एडीपीओ मंदसौर को रखा गया है। विदित हो कि उक्त तीनों अधिकारी एनडीपीएस एक्ट के संबंध में विभिन्न केन्द्रीय एवं राज्य प्रशिक्षण संस्थान में विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान देते रहे हैं तथा पुलिस, अभियोजन, नारकोटिक्स, एनसीबी आदि इकाईयों में भी प्रशिक्षण देते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की ओर से ड्रग माफिया पर कठोर कार्यवाही करने हेतु मुहिम शुरू की गई है। इसी तारतम्य में एनडीपीएस जैसे अपराध जो समाज पर गंभीर प्रभाव डालते हैं ऐसे अपराधियों के प्रति सख्त से सख्त कार्यवाही हो ऐसा संदेश अभियोजन महानिदेशक श्री पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा अभियोजन अधिकारियों को दिया गया है। इस टास्क फोर्स के गठन के उद्देश्य के संबंध में श्री पुरूषोत्तंम शर्मा के द्वारा यह बताया गया कि पूरे मध्य प्रदेश राज्य में एनडीपीएस के अपराधों के अनुसंधान स्तर पर आने वाली तकनीकी त्रुटियां कैसे दूर की जा सकती हैं तथा अभियोजन संचालन किस प्रकार से प्रभावी ढंग से हो सके ताकि एनडीपीएस तस्करों को अधिक से अधिक सजा दिलाई जा सके। इस टास्क फोर्स द्वारा इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये तीन विषय विशेषज्ञों को इसमें रखा गया है।

error: Content is protected !!