• Thu. Oct 29th, 2026

6 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ाई महिला आरोपिया का जमानत आवेदन निरस्त

BySurendra Jain

Aug 26, 2020

खबर पक्की, 26 अगस्त, शाजापुर। न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर मनोज कुमार शर्मा द्वारा आरोपिया वैशाली पति विकास उदासी उम्र 37 वर्ष निवासी- ग्राम सुनेरा शाजापुर का जमानत आवेदन निरस्त किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, आरोपिया वैशाली के कब्जे से दिनांक 24 अगस्त 2020 को पुलिस थाना सुनेरा द्वारा गवाहों के सामने 2 टाट के बोरे से कुल 6 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 54 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था। शासन की ओर से जमानत आवेदन पर आपत्ति वी सी के माध्यम से एम एल शर्मा लोक अभियोजक शाजापुर ने की।

You missed

error: Content is protected !!