• Thu. Oct 29th, 2026

दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

BySurendra Jain

Aug 26, 2020

खबर पक्की, 26 अगस्त, शाजापुर। देवेंद्र मीणा डीपीओ शाजापुर ने बताया कि न्यायालय विशेष न्यायाधीश लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी गोविंद सिंह पिता अनोपसिंह मीणा, उम्र 26 वर्ष, निवासी रंतभंवर, थाना बेरछा, जिला शाजापुर का जेल वारंट बनाकर जिला जेल शाजापुर भेजा गया। दिनांक 23.06.2020 को आरोपी द्वारा नाबालिग पीडि़ता को बहला – फुसलाकर उसके घर से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस थाना बेरछा द्वारा विवेचना के दौरान गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

You missed

error: Content is protected !!