• Thu. Oct 29th, 2026

यूरिया और उपभोक्ता सामग्री की कालाबाजारी और मिलावट बर्दाश्त नहीं होगी, मुख्यमंत्री चौहान ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

BySurendra Jain

Aug 26, 2020

खबर पक्की, 27 अगस्त, भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूरिया और खाद्य सामग्री की कालाबाजारी तथा मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमें प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करनी है जिससे कालाबाजारी और मिलावट की गतिविधियाँ शून्य की स्थिति में हों। मुख्यमंत्री चौहान ने आज मंत्रालय में आयोजित बैठक में कहा कि किसानों और राशन उपभोक्ताओं के लिये संचालित योजनाओं में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अद्तन तकनीक का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सुशासन स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगने वाली धाराओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषियों पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपराधियों पर मुकदमें दर्ज हों और उनके वाहन भी राजसात किए जाएं। आज की बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, कृषि उत्पादन आयुक्त के.के. सिंह के अलावा आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईओडब्ल्यू के अधिकारियों को दोषियों के प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कालाबाजारी के दर्ज हुए मामले, अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

You missed

error: Content is protected !!