• Thu. Oct 29th, 2026

खराब ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए मांगे 40 हजार, सहायक यंत्री गिरफ्तार

BySurendra Jain

Aug 26, 2020

खबर पक्की, 26 अगस्त, इंदौर। घर के बाहर लगे खराब ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए 40 हजार की रिश्वत लेते हुए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री को गिरफ्तार किया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी मोहन सिंह सिकरवार पिता स्वर्गीय भैरव सिंह सिकरवार सहायक यंत्री (उच्च दाब संधारण) पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर है जबकि इस मामले में शिकायत राजेंद्र राठौर पिता कैलाश राठौर निवासी 774 कृष्णा पैराडाइज एबी रोड इंदौर उम्र 32 वर्ष ने की थी।
आरोपी-मोहन सिंह सिकरवार पिता स्वर्गीय भैरव सिंह सिकरवार सहायक यंत्री (उच्च दाब संधारण) पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर जानकारी के अनुसार गणेश बाग कॉलोनी इंदौर निवासी लक्ष्मी सोनी पति ओम प्रकाश सोनी के घर के सामने एमपीईबी का ट्रांसफार्मर बंद पड़ा हुआ है। इसे शिफ्ट कराने के लिए पोलो ग्राउंड ऑफिस में सहायक यंत्री (उच्च दाब संधारण) मोहन सिकरवार द्वारा 50000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। बातचीत के दौरान 40000 लेना तय हुआ। आज सहायक यंत्री मोहन सिकरवार को पोलो ग्राउंड स्थित उनके कार्यालय में 40000 की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया गया ।

You missed

error: Content is protected !!