रतलाम। ताल के नजदीक लसूड़िया मार्ग पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 महिलाएं व एक पुरूष शामिल है। इस हादसे में 17 लोग घायल हुए है जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी ग्राम बरखेड़ा खुर्द के बताए गए है । ये सभी राजस्थान के गरगोटा से दर्शन करके लौट रहे थे। सभी गुर्जर समाज से ताल्लुक रखते है और गरगोटा में आराध्य देव देवनारायण भगवान के दर्शन कर वापस लौट रहे थे । घायलों को ताल तथा जावरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि तीन गंभीर घायलों को रतलाम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । इस हादसे में शारदाबाई पिता बाबू सिंह 22 वर्ष निवासी कुशलपुरा , अंदर बाई पति कचरू गुर्जर 50 वर्ष निवासी बरखेड़ा खुर्द , रामकुंवर बाई पति कमल सिंह 35 वर्ष बरखेड़ा खुर्द , भूरी पिता बाबू सिंह 14 वर्ष बरखेड़ा खुर्द , रतन लाल 55 वर्ष निवासी बरखेड़ा खुर्द की मौत हुई है ।
