• Sat. Sep 19th, 2026

दुष्कर्मी को जेल भेजा

BySurendra Jain

Aug 1, 2020

खबर पक्की, 1 अगस्त, शाजापुर। सहायक जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपी धर्मेंद्र पिता विक्रम सिंह मेवाडा उम्र 22 वर्ष निवासी झालड़ा शुजालपुर मंडी का जेल वारंट बनाकर उप जेल शुजालपुर भेजा गया।
संजय मोरे ने यह भी बताया कि 8 जुलाई 2020 को रात करीब 8 बजे नाबालिग पीडि़ता घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। शंका के आधार पर फरियादी ने आरोपी के विरुद्ध पीडि़ता को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट थाना शुजालपुर मंडी पर की थी। विवेचना के दौरान पीडि़ता को दस्तयाब किया गया। पीडिता ने विवेचना के दौरान कथन में बताया कि , आरोपी ने उसके साथ उसकी मर्जी के बिना गलत काम किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!