• Thu. Nov 5th, 2026

जमानत आवेदन निरस्त

BySurendra Jain

Aug 1, 2020

खबर पक्की, 1 अगस्त, शाजापुर। न्यायालय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश शाजापुर द्वारा आरोपी भीमा पिता बद्रीलाल परिहार आयु 35 वर्ष निवासी ग्राम गिरवर थाना कोतवाली शाजापुर का जमानत आवेदन पत्र गुरुवार को निरस्त किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, पुलिस थाना कोतवाली शाजापुर द्वारा आरोपी के कब्जे से उसके ग्राम गिरवर स्थित घर से कच्ची शराब की 30-30 लीटर की दो केन तथा 23 क्वार्टर देसी शराब के जब्त किए गए है। जमानत आवेदन पर आपत्ति राज्य की ओर से आसिफ कमाली अतिरिक्त लोक अभियोजक शाजापुर द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर की गई।

error: Content is protected !!