रतलाम। रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से आज गुरुवार को 10 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस प्रकार जिले अब तक 197 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर संजय दीक्षित तथा हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा स्वस्थ मरीजों का अभिनंदन किया गया, करतल ध्वनि की गई ।इस प्रकार जिले अब तक 197 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है।वही जिले में कोरोना के कुल 39 केस एक्टिव है।
आज स्वस्थ होकर हॉस्पिटल से बाहर निकले मरीजों में अर्जुन नगर रतलाम की 35 वर्षीय महिला, ग्राम धामैंड़ी की 37 वर्षीय महिला ,अरिहंत परिसर का 38 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय युवती ,36 वर्षीय महिला ,9 वर्षीय बालक रावटी,35 वर्षीय पुरुष बग्गी खाना, रतलाम की 30 वर्षीय महिला, मोहन नगर की 35 वर्षीय महिला तथा दीनदयाल नगर रतलाम का 33 वर्षीय पुरुष शामिल है।सभी पेशेंट विगत 7 जुलाई को हॉस्पिटल में एडमिट किए गए थे
गुरुवार को मेडिकल कॉलेज से 10 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे
