खबर पक्की :16 जुलाई रतलाम, सोशल डीस्टेंसिंग का पालन करते हुए लायंस क्लब ऑफ रतलाम ग्रेटर की नवीन कार्यकारिणी ने ऑनलाइन शपथ लेने के पश्चात प्रथम सेवा गतिविधि के तहत पर्यावरण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण किया। राजोरा कॉटेज सैलाना रोड पर वृक्षारोपण के अंतर्गत फलदार पौधों का रोपण किया गया तथा उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी किये गए । साथ ही इस अवसर पर श्री बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर में स्थित ‘गौशाला’ में गौ-सेवा कर पुण्य लाभ भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन जगदीश जी सोनी, ज़ोन चेयरपर्सन लायन गोपाल जी जोशी, अध्यक्ष लायन मुकेश पगारिया, लायन शरद मूणत, लायन निलेश चोरड़िया, लायन रवि बोथरा, लायन आलोक गांधी, लायन निरिश रुनवाल, लायन चंद्रेश राजोरा लायन प्रदीप पीपाड़ा, लायन विनय लोढ़ा, लायन दिनेश खंडेलवाल, लायन महेंद्र व्यास समय समय पर उपस्थित रहे। अंत में क्लब सचिव लायन शिरीष जोशी ने लायन साथियों व लायन डिस्ट्रिक्ट के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
लायंस क्लब ऑफ रतलाम ग्रेटर द्वारा ‘वृक्षारोपण’
