खबर पक्की: 13 जुलाई शाजापुर, न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी अजीज शाह पिता नन्नूशाह फकीर उम्र 53 वर्ष निवासी महेश पुरा शुजालपुर मण्डी का जमानत आवेदन पत्र निरस्त कर उपजेल शुजालपुर भेजा गया।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा बताया गया कि, दिनांक 03/07/2020 को फरियादी चेतन की 4 जर्सी गाय प्रीतम मालवीय ने चराने के बाद शाम 06:30 बजे जंगल वाले घर में बांध दी थी। दूसरे दिन सुबह फरियादी के पिता बद्री प्रसाद व प्रीतम सुबह 6 बजे जंगल वाले घर गये तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अन्दर जाकर देखा तो 04 जर्सी गाय में से 02 जर्सी गाय कोर्इ अज्ञात बदमाश रात्री में घर के फाटक का ताला तोडकर चोरी करके ले गया। जिसकी रिपोर्ट फरियादी चेतन ने थाना शुजालपुर मण्डी पर की थी। विवेचना के दौरान आज दिनांक 13/07/2020 को आरोपी को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गाय चोरी करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन पत्र निरस्त
