• Sun. Aug 2nd, 2026

दुष्‍कर्मी को भेजा जेल

BySurendra Jain

Jul 13, 2020

खबर पक्की :13 जुलाई शाजापुर,न्यायालय जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपी नसीब पिता सलीम कुरैशी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड न. 13 प्रेम नगर शुजालपुर मण्‍डी को जेल वारंट बनाकर जिला जेल शाजापुर भेजा गया। संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार दिनांक 08/07/2020 को करीब 5 बजे पीडिता अपनी लडकी के घर जाने के लिए घर से निकली थी, रास्‍ते में उसकी पहचान वाला आरोपी नसीब शुजालपुर का फल-फ्रूट बेचने वाला मोटरसाइकिल पर दिखा तो उससे बोला कि तुम शुजालपुर तरफ जा रहे हो तो उसे शुजालपुर छोड दे और वह मोटर साइकिल पर बैठ गई। शुजालपुर बस स्‍टैण्‍ड पर पीडिता ने आरोपी से कहा कि उतार दो तो आरोपी ने कहा कि घर पर चाय पी लेना तो वह उसके साथ उसके घर चली गई। आरोपी ने चाय बनाकर पिलाई और गेट बंद कर दिया और उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ रात्री में जबरजस्‍ती दो बार खोटा काम किया और जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट थाना शुजालपुर मंडी पर दर्ज की गई थी। आरोपी को आज दिनांक 13/07/2020 को गिरफतार कर सक्षम न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया। जहां से उसे जेल वारंट बनाकर जिला जेल शाजापुर भेजा गया।

error: Content is protected !!