• Wed. Oct 28th, 2026

8 साल के मासूम के अपहरण व हत्या के आरोपी दम्पत्ति को जेल भेजा

BySurendra Jain

Jul 11, 2020

खबर पक्की: 11 जुलाई शाजापुर जिला मिडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय श्रीमान जेएमएफसी महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण ममता मालवीय पति देवीलाल पाटीदार उम्र 30 वर्ष और देवीलाल पिता कन्हैयालाल पाटीदार उम्र 36 वर्ष निवासीगण कुमारिया खास थाना मोहन बड़ोदिया हाल मुकाम प्रेम नगर कॉलोनी शुजालपुर मंडी को जेल वारंट बना कर जेल भेजा गया।
संजय मोरे अतिरिक्त डीपीओ शुजालपुर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दिनांक 9 जुलाई 2020 को फरियादी राजेश चंदेल का लड़का रूद्र चंदेल उम्र 8 वर्ष 3:00 बजे दिन में पड़ोसी ममता बाई जो गोपाल रायकवार निवासी प्रेम नगर कॉलोनी के मकान में किराये से रहती है। उसके घर उसकी लड़की रोशनी के साथ खेल रहा था। थोड़ी देर बाद रुद्र की मां रानी चंदेल उसे बुलाने गई तो वह नहीं दिखा । रानी चंदेल ने साथ खेल रही रोशनी से पूछा तो उसने बताया कि रूद्र चला गया। फिर वह वापस घर आई और फरियादी को बताया कि रूद्र कहीं नहीं दिखाई दे रहा है। फिर दोनों ने मिलकर आसपास के मोहल्ले में तलाश किया तो उसका कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट फरियादी ने थाना शुजालपुर मंडी पर की जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अपहरण कर फिरौती में 30 लाख रूपये की मांग की गई । रूपये नहीं देने पर रुद्र को पानी के ड्रम में डुबोकर उसकी बेरहमी से हत्या कर बालक के शव को छुपाने के लिए घर के अंदर बनी पानी की कुंडी में फेंक दिया गया। आरोपीगण को आज दिनांक 11 जुलाई 2020 को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से माननीय न्यायालय द्वारा उनका जेल वारंट बनाकर जेल भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!