• Sun. Aug 2nd, 2026

न्‍यायालय, पुलिस, जेल, एवं अभियोजन को जोड़ने हेतु केन्‍द्र सरकार ने सिस्‍टम तैयार किया

BySurendra Jain

Jul 11, 2020

खबर पक्की :11 जुलाई शाजापुर, चार महत्‍वपूर्ण विभागों को एक साथ कंप्‍यूटर नेटवर्क में लाने के लिये केन्‍द्र सरकार ने ईन्‍ट्रीग्रेटेड क्रिमिनल जस्टिस सिस्‍टम (आई.सी.जे.एस.) पोर्टल तैयार किया है। इसमें न्‍यायालय, पुलिस, अभियोजन और जेल विभाग को शामिल किया गया है।
जिला मिडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, केन्‍द्र सरकार ने क्रिमिनल जस्टिस सिस्‍टम में सूचना प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से सूचनाओं का आदान प्रदान करने के संबंध में ईन्‍ट्रीग्रेटेड क्रिमिनल जस्टिस सिस्‍टम (आई.सी.जे.एस.) पोर्टल तैयार किया गया है। उक्‍त पोर्टल के माध्‍यम से म.प्र. के क्रिमिलन जस्टिस सिस्‍टम के महत्‍पूर्ण विभाग को जोडा गया है। लोक अभियोजन संचालक माननीय पुरूषोत्‍तम शर्मा के द्वारा उक्‍त महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्‍वयन हेतु जिला एवं तहसील न्‍यायालयों में अभियोजन अधिकारीगणों द्वारा संचालित प्रकरणों की जानकारी तथा लीगल ओपिनियन, इत्‍यादि जानकारी अपडेट करने हेतु प्रत्‍येक जिले में एक नोडल अधिकारी एवं दो मास्‍टर ट्रेनर नियुक्‍त किये गये है। आई.सी.जे.एस. सिस्‍टम में न्‍यायपालिका का सॉफ्टवेयर ई-कोर्ट, पुलिस का सॉफ्टवेयर सीसीटीएनएस, अभियोजन का सॉफ्टवेयर ई-प्रॉसीक्‍यूशन, जेल का सॉफ्टवेयर ई-जेल को नेटवर्क से जोडा गया है।
माननीय संचालक महोदय के आदेश पर डीपीओ देवेन्‍द्र कुमार मीणा द्वारा जिला लोक अभियोजन अधिकारी कार्यालय शाजापुर में अतिरिक्‍त डीपीओ रमेश सोलंकी को नोडल अधिकारी, सहायक ग्रेड-3 शपवन कुमार द्विवेदी एवं प्रमोद कुमार शर्मा को मास्‍टर ट्रेनर नामांकित किया गया है।

error: Content is protected !!