• Wed. Aug 5th, 2026

पीएम केयर्स फंड की जांच नहीं करेगी संसद की लोक लेखा समिति भाजपा ने रास्ता रोका

BySurendra Jain

Jul 11, 2020

खबर पक्की: 11 जुलाई नई दिल्ली,लोक लेखा समिति (PAC) कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा उठाए कदमों और इस संकट से निपटने के लिए बनाए गए नए पीएम केयर्स फंड की जांच नहीं करेगी। समिति बैठक में इस मामले में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति बनाने में नाकाम रही। लोक लेखा समिति, सबसे अहम संसदीय समितियों में से एक है। यह ऑडिटर जनरल की ओर से पेश रिपोर्टों की जांच-पड़ताल करती है। पीएसी 2जी स्पेक्ट्रम जैसे अहम मामले की जांच कर चुकी है।
लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सदस्यों से देश के बारे में सोचने और अपनी अंतरात्मा से काम करने और इस महत्वपूर्ण विषय पर आम सहमति बनाने की अपील की थी। चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएसी में बैठक में शामिल बीजेपी सदस्य स्पष्ट तौर पर कोरोना संकट के सरकारी प्रबंधन के जांच-पड़ताल के अधीर रंजन चौधरी के प्रस्ताव को रोक दिया। बैठक में पीएसी में शामिल बीजेपी के सभी सदस्य मौजूद थे।
बैठक में शामिल शख्स ने एनडीटीवी को बताया कि बीजू जनता दल के नेता भृतहरि महतानी से बीजेपी को सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। प्रस्ताव के समर्थन में विपक्ष के संख्या बल था। डीएमके नेता टीआर बालू उन कुछ लोगों में से थे, जिन्होंने विपक्ष के प्रस्ताव का समर्थन किया।

You missed

error: Content is protected !!