• Thu. Oct 8th, 2026

5 पेशेंट स्वस्थ होकर घर पहुंचे

BySurendra Jain

Jul 1, 2020

रतलाम। मेडिकल कॉलेज रतलाम के कोविड- हॉस्पिटल से बुधवार को पांच कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार तथा मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा हॉस्पिटल स्टाफ ने स्वस्थ हुए मरीजों का अभिनंदन किया।
हॉस्पिटल से स्वस्थ हुए मरीजों में रतलाम के 4 तथा जावरा का एक मरीज सम्मिलित है। रतलाम के मरीजों में सायर चबूतरा का 32 वर्षीय पुरुष, हयात टावर आनंद कॉलोनी का 37 वर्षीय पुरुष, मिल्लत नगर का 52 वर्षीय पुरुष तथा 33 वर्षीय महिला सम्मिलित है। जावरा की काशीराम कॉलोनी की 35 वर्षीय महिला स्वस्थ होकर अपने घर पहुंची।

You missed

error: Content is protected !!