रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार, रतलाम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया के नेतृत्व चारो ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पंड्या, ब्लाक चार के मुबारिक आरआर खान व वसीम खान के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा डीजल व पेट्रोल की कीमतों में की जा रही वृद्धि को रोकने के लिए राष्ट्रपति के नाम एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन का वाचन करते हुए रतलाम शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि प्रदेश की जनता कोरोना महामारी से ग्रस्त है पिछले तीन माह से लॉकडाउन के कारण अपना रोजगार एवं व्यापार सब गवा बैठी है, उसके बावजूद केंद्र वह राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है । लॉकडाउन खुलने के पश्चात छोटे व्यवसाई एवं किसान अपने कार्यों में लगकर जीवन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे थे , परंतु डीजल व पेट्रोल की बढ़ी हुई अनाप-शनाप की कीमत ने वापस कमर तोड़ कर रख दी है। मध्य प्रदेश में पिछले 15 दिनों में पेट्रोल और डीजल के भाव में करीब करीब रु.10 की वृद्धि कर दी गई है। ऐसे समय जब जनता राहत की उम्मीद कर रही है तब यह वृद्धि नाजायज है। तत्काल पेट्रोल व डीजल की कीमत कम करने के निर्देश जारी करें। साथ ही बाहर से आए मजदूरों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराया जाए। शहर सराय पर शहीद चौक पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस जनों व संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में उदबोधन कर, नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पारस सखलेचा, मुबारिक आरआरखान, राजीव रावत, शांतिलाल वर्मा, श्रीमती प्रेमलता दवे, रजनीकांत जी व्यास, मनसूर अली पाटोदी, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, जिला इंटक अध्यक्ष मनोज पांडेय, राकेश झालानी, धर्मेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, सुजीत उपाध्याय, चंद्र प्रकाश पुरोहित ,शैलेंद्र सिंह अठाना ,संगीता काकरिया, श्रीमती निशा विजय,जगदीश अकोदिया, इफ्तिखार खान, फैयाज मंसूरी जितेंद्र हाड़ा, अफजल हुसैन नेताजी,अकील भाई, शांतु गवली , मनोज शर्मा, सैयद अली,शीतल सेन, रमेश शर्मा, राजेश प्रजापत, जितेंद्र पडियार, विजय पंड्या, गणेश यादव, दिलीप टाक, राजेश सक्सेना, सलीम ट्रेलर, इकबाल भाटी, पूनम बागरी, थान सिंह, सौरभ अग्रवाल, बशीर भाई, अनिल नांदेचा आदि उपस्थित थे!
डीजल व पेट्रोल की वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
