रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल को लॉकडाउन के दौरान श्रमिक स्पेशल गाडिय़ों के कुशलतापूर्वक परिचालन करने के लिए रू 25 हजार नकद पुरस्कार महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा प्रदान किया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों द्वारा प्रवासी श्रमिकों को उनके गृहराज्य भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल गाडिय़ों का परिचालन किया गया जिसमें 1224 श्रमिक स्पेशल गाडिय़ों से लगभग 18.12 लाख श्रमिकों को उनके गृहराज्य भेजा गया।
रतलाम मंडल द्वारा इस दौरान दाहोद एवं इंदौर से कुल छ: श्रमिक स्पेशल गाडिय़ों का परिचालन किया गया तथा गुजरात एवं महाराष्ट्र से लगभग 30 श्रमिक स्पेशल गाडिय़ाँ रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आई साथ ही साथ मंडल के विभिन्न स्टेशनो से होकर सैंकड़ों श्रमिक स्पेशल गाडिय़ों का कुशलतापूर्वक परिचालन किया गया।
रतलाम मंडल द्वारा श्रमिक स्पेशल गाडिय़ों के कुशल परिचालन एवं प्रबंधन के लिए महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा रु 25 हजार नकद पुरस्कार प्रदान किया गया है।
रतलाम मंडल को रु 25 हजार का नकद पुरस्कार
