• Tue. Aug 4th, 2026

राहुल गांधी का सरकार पर निशाना- चीन ने हमले की साजिश रची और हमारे जवानों ने कीमत चुकाई

BySurendra Jain

Jun 19, 2020

खबर पक्की : 19 जून नई दिल्ली, पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में भारतीय-चीनी सेना के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के जान गंवाने की खबर आने के बाद से ही देश में रोष है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमले बोल रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को फिर एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर मामले में अक्षमता दिखाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर यह बातें कही हैं और इसके पीछे उन्होंने रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाईक के उस बयान का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चीन ने इस हमले के लिए पहले से साजिश रच रखी थी।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अब यह साफ हो चुका है कि गलवान घाटी में चीनी हमला पहले से तय था। भारत सरकार सो रही थी और उसने इस समस्या को नकार दिया। इसकी कीमत हमारे जवानों ने शहीद होकर चुकाई।

You missed

error: Content is protected !!