• Tue. Aug 4th, 2026

बातचीत के बाद चीन ने दो मेजर सहित 10 भारतीय सैनिकों को रिहा किया

BySurendra Jain

Jun 19, 2020

खबर पक्की: लद्दाख, भारतीय सेना ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात चीनी सेना के साथ हिंसक संघर्ष में शामिल कोई भी भारतीय सैनिक लापता नहीं है। सेना की ओर से गुरुवार शाम को यह बात कही गई। इस बीच मामले से संबंधित लोगों के मुताबिक, तीन दिनों की वार्ता के बाद चीनी सेना द्वारा दो मेजर सहित दस भारतीय सेना के जवानों को रिहा किया गया है। वैसे आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई बात नहीं नहीं कही गई है। सेना ने कोई विवरण दिए बिना संक्षिप्त बयान में कहा था, “यह स्पष्ट किया जाता है कि कार्रवाई में कोई भारतीय सैनिक लापता नहीं है।”गालवान घाटी के हिंसक संघर्ष में भारत के 20 जवानों को जान गंवानी पड़ी थी जबकि खबरों के मुताबिक चीन के करीब 45 सैनिकों की मौत हुई है।

पिछली बार जुलाई 1962 में गालवान घाटी में संघर्ष के बाद चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों को बंदी बना लिया था। उस समय भीषण संघर्ष के बाद कम से कम 30 भारतीय सैनिक मारे गए और कई दर्जनों को चीनी सेना द्वारा पकड़ लिया गया था। सैन्य सूत्रों ने कहा कि चीनी सेना द्वारा सोमवार को कुल 76 सेना के जवानों के साथ बर्बरतापूर्वक हमला किया गया, जिसमें से 18 गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 58 घायल को मामूली रूप से चोटें आईं। उन्होंने कहा कि लेह के एक अस्पताल में 18 कर्मियों का इलाज चल रहा है जबकि 58 अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। PTI और NDTV से साभार

You missed

error: Content is protected !!