खंडवा से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
खबर पक्की : 20 जून खंडवा/सिंगाजी-संत सिंगाजी मार्ग पर स्थित हरसूद जनपद की ग्राम पंचायत सिवरिया में रामदेव बाबा मंदिर के पास सुशीला बाई पति बुख़ारदास ने उनके खेत में लगभग चार दिन पहले सोयाबीन की बोनी की थी। अचानक लगातार बारिश के चलते खेत में पानी भरा हुआ है। जिससे उनके खेत मे सोयाबीन का आधे से ज्यादा बीज उस भरे पानी में सड़ गया और कुछ बीज पानी में बह गया। खेत मालिक द्वारा बताया जा रहा है कि हमारे खेत के बीच में से मारुति कंस्ट्रक्शन ने हाइवे सीसी रोड़ निकाला जो की वह रोड़ संत सिंगाजी की नगरी की और जाता है। मारुति कंस्ट्रक्शन ने रोड़ बनाते समय बारिश के पानी कि निकास की तात्कालिक व्यवस्था नही की। जिसके चलते ताबड़तोड़ बारिश होने की वजह से सीसी रोड़ से पूरा पानी उतरकर खेत में जमा हो रहा है। जिससे हमारी सोयाबीन फसल उत्पादन में लगातार भारी कमी आ रही है। और हमारी एक सीजन की फसल नुकसान होने की वजह से आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। प्रशासन से निवेदन है कि किसानों की राहत के लिए राशि प्रदान कि जाए।
किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश, खेत मे पानी भरा रहने के कारण सोयाबीन का बीज हुआ खराब
