खबर पक्की : 19 जून नई दिल्ली ,विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये साफ किया है कि गलवान के झड़प में शामिल रहे भारतीय सैनिक निहत्थे नहीं थे।विदेश मंत्री के मुताबिक वो संधियों से बंधे हुए थे। विदेश मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जवाब देते हुए ये बातें कही हैं। चीन के धोखे पर देश में बड़ा गुस्सा है। विपक्ष सरकार पर हमलावर हो रहा है। वैसे तो सरकार के तेवर भी चीन पर कड़े हो गए हैं, लेकिन विपक्ष के हमलों के बीच सवाल पूछा जा रहा है कि चीन को सबक कैसे सिखाएंगे ?क्या उसका आर्थिक बहिष्कार एक विकल्प हो सकता है ? कल इसी मुद्दे पर आज तक पर बहस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पर कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ भड़क गये और बोले देश के सैनिक मर रहे है और आप अग्रीमेंट की बात कर रहे हो अरे- भाड़ में गया एग्रीमेंट।
