• Thu. Nov 5th, 2026

भारत चीन सीमा पर पैदा हुआ हालातों को लेकर PM मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

BySurendra Jain

Jun 17, 2020

खबर पक्की: 17 जून नई दिल्ली, भारत-चीन सीमा क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पूर्वी लद्दाख में बीती सोमवार की रात भारतीय सेना के जवानों की चीनी सेना के जवानों के साथ हिंसक झड़प हो गई थी, जिसमें 20 भारतीय जवानों की जान चली गई है, जिससे कि पहले से सीमा पर चल रहा तनाव और नाजुक स्थिति में आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शाम पांच बजे बुलाई गई इस मीटिंग में आगे की परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे।

error: Content is protected !!