रतलाम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय ग्राहक द्वारा रविवार को अलकापुरी क्षेत्र में स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत तिरंगा ध्वज और चीनी उत्पादों के बहिष्कार संबंधी परिपत्र का वितरण किया गया। अभियान के दौरान संगठन के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और लोगों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने की अपील की गई।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे के अनुसार अभियान के दौरान नागरिकों को तिरंगा ध्वज भी वितरित किया गया। महापौर डा. सुनीता यार्दे और क्षेत्रीय पार्षद प्रहलाद पटेल के साथ ही संगठन के जिला सचिव हरीश यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर, महेंद्र भंडारी, हिम्मत गेलड़ा आदि अभियान में प्रमुख रूप से शामिल रहे।
