रतलाम। शहर की प्रतिष्ठित संस्था रतलाम जिला अभिभाषक संघ में संजय पंवार लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। इस संस्था के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर टीएन तिवारी और सचिव पद पर दीपक जोशी को निर्वाचित घोषित किया गया है। दीपक जोशी को चुनाव में सर्वाधिक मत मिले है।
वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ था। रविवार सुबह अभिभाषक संघ हाल में मतो की गणना का काम शुरू हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील लखोटिया ने शाम 7 बजे परिणामों की घोषणा की।
किसे मिले कितने मत
अध्यक्ष पद के लिए- संजय पंवार 214, अभय शर्मा 155, विमल छिपानी 135, हेमराज कसेड़या 69
सचिव पद के लिए- दीपक जोशी 272, राजेश बाथम 146, नीरज सक्सेना 144
उपाध्यक्ष- टीएन तिवारी 304, राकेश शर्मा 260
सह सचिव- लोकेंद्र सिंह गेहलोत 255, पुस्तकालय सचिव- तरूण शर्मा 312
कार्यकारिणी के लिए ये चुने गए- मंजू सोनी 295, मनीष शर्मा 281, हरी सिंह गौर 266, वर्षा देवड़ा 265, अजय चंद्रावत 255, बीएम पाटीदार 247, अमृत लाल व्यास 232, प्रदीप भट्ट 228, दिलीप परमार 197
