• Sat. Nov 7th, 2026

uP में साधुओं की हत्या पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार से की अपील – जघन्य अपराधों की गहराई से होनी चाहिए जांच

BySurendra Jain

Apr 28, 2020

खबर पक्की: 28 अप्रैल लखनऊ, कोरोनावायरस और उससे होने वाले रोग COVID-19 की चपेट में समूची दुनिया आ चुकी है, और भारत में भी इससे निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों के तहत लॉकडाउन जारी है । लेकिन देश के सबसे ज़्यादा आबादी वाले सूबे उत्तर प्रदेश में हो रहे जघन्य अपराधों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य में सत्तासीन BJP की योगी आदित्यनाथ सरकार से निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, “ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए…” 

अपने ट्वीट में कुछ घटनाओं का ज़िक्र करते हुए इन मामलों की जांच करने और सच को उजागर करने को प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य सरकार का उत्तरदायित्व बताया, और लिखा, “निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए… यह सरकार की ज़िम्मेदारी है… अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही UP में 100 लोगों की हत्या हो गई… तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के पांच लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए… कोई नहीं जानता, उनके साथ क्या हुआ… आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया…”

error: Content is protected !!