• Tue. Aug 4th, 2026

अमेरिका ने रंग बदला PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद को व्हाइट हाउस ने किया अनफॉलो। राहुल ने किया विरोध

BySurendra Jain

Apr 30, 2020

खबर पक्की: 30 अप्रैल नई दिल्ली,व्हाइट हाउस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ट्विटर पर अनफॉलो करने के मामले पर राहुल गांधी ने आपत्ति लेते हुए कहा कि इस मामले को उठाए विदेश मंत्रालय। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑफिस ने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अनफॉलो किया तो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये अमेरिका का निराश करने वाला कदम है। राहुल गांधी ने कहा कि व्हाइट हाउस द्वारा पीएम और राष्ट्रपति को अनफॉलो करने से वे निराश हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले का संज्ञान ले।
कोरोना की दवाई चाहिए थी तब व्हाइट हाउस ने दिखाई थी सॉफ्ट डिप्लोमेसी
बता दें कि अमेरिका को जब अपने यहां कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का इलाज करने के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा की जरूरत थी तो भारत ने उसकी मदद की थी। तब व्हाइट हाउस ने सॉफ्ट डिप्लोमेसी का परिचय देते हुए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारत के 5 ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था। लेकिन लगभग तीन हफ्ते बाद व्हाइट हाउस ने इन सभी ट्विटर अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है।
व्हाइट हाउस ने जिन ट्विटर अकाउंट को अनफॉलो किया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास का ट्विटर अकाउंट है। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी व्हाइट हाउस ने अनफॉलो कर दिया है।

You missed

error: Content is protected !!