खण्डवा से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
खबर पक्की: 26 अप्रैल खंडवा, केंद्र सरकार के द्वारा लॉकडाउन में बढ़ाए गए छूट के दायरे को लेकर शनिवार को असमंजस की स्थिति रही।दुकानें खुलने की संभावना के चलते लोग खरीदारी करने घरों से निकल आए।इससे बाजार में भीड़ बढ़ गई।रेलवे स्टेशन रोड पर अग्रसेन चौराहे के पास रेडीमेड व्यवसायी की दुकान कुछ देर तक खुली रही।लोगों ने यहां से खरीदारी भी की।सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकान को बंद करा दिया।लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर महिला पुलिसकर्मी ने दो युवकों से उठक-बैठक लगवाई।
शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन कर्फ्यू जैसे नजारे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।लोग बेखौफ होकर घरों से निकल रहे हैं। शनिवार को तो लोगों ने हद पार कर दी।लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान शनिवार को सबसे अधिक भीड़ रही।सुबह करीब 7:00 बजे से बाजार में लोग नजर आए। मुख्य मार्ग,चौराहे और गलियों तक में लोग रहे।कहीं सब्जी व फलों की ठेलो की लाइन लगी रही तो कहीं पर लोग भीड़ लगाकर बेवजह खड़े नजर आए। एक तरह से कोरोना को लेकर शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आया।शारीरिक दूरी में खड़े रहने की वजह लोग ठेलो पर भीड़ लगाए रहे।
खरीदारी के लिए निकले लोग,कर्फ्यू की उड़ी धज्जियां
