• Wed. Aug 12th, 2026

बार एसोसिएशन के चुनाव में 89 प्रतिशत मतदान, रविवार को होगी गणना

BySurendra Jain

Aug 12, 2017

 

रतलाम। वकीलों की प्रतिष्ठित संस्था बार एसोसिएशन रतलाम के चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ। निर्धारित समय शाम 5.30 बजे तक कुल 648 में से 581 वकीलों ने मतदान किया। मतपत्रों की गणना रविवार सुबह 10.30 बजे से होगी और इसके तत्काल बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनील लखोटिया की देखरेख में शनिवार सुबह 11.30 बजे से कोर्ट परिसर के बार हॉल में मतदान की शुरूआत हुई। 6 पदाधिकारी और 9 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए 39 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। अधिकांश उम्मीदवार मतदान के दौरान ही बार हॉल के बाहर खड़े मतदाता साथियों से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे।

error: Content is protected !!