• Mon. Sep 21st, 2026

इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर ने मांगी छूट ऑनलाइन कंपनी को सुविधा तो हमारे साथ सौतेला व्यवहार क्यों

BySurendra Jain

Apr 17, 2020

खबर पक्की: रतलाम 17 अप्रैल, रतलाम इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स एसोसिएशन ने रतलाम जिला कलेक्टर को पत्र सौंपकर होम डिलीवरी के आधार पर सप्लाई की छूट मांगी है उन्होंने मांग में बताया कि लॉक डाउन टू में केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन रिटेल कंपनियों को 20 अप्रैल से छूट दी जा रही है ऐसी स्थिति में स्थानीय डीलर जनों ने गर्मी के सीजन का काफी सारा इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम भर रखा है लॉक डाउन बंद के चलते उनको बहुत लंबा नुकसान हो जाएगा साथ ही उनके यहां काम करने वाले स्टाफ को बेरोजगार होना पड़ सकता है अतः इन सब परेशानियों को देखते हुए ओने लाख डाउन के दरमियान होम डिलीवरी के आधार पर सभी सामान बेचने की छूट दी जाए रतलाम के सभी डीलर होम डिलीवरी करने में सक्षम है।

error: Content is protected !!