• Sun. Sep 20th, 2026

इंडियास टैलेंट में रतलाम के सरगम म्यूजिक अकादमी के छात्रों ने बाजी मारी

BySurendra Jain

Sep 20, 2026

खबर पक्की :20 सितंबर रतलाम,जोधपुर में आयोजित “इंडियाज़ टेलेंट” सीजन 2 में सरगम म्यूजिक एकेडमी अलकापुरी रतलाम के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा

जोधपुर, राजस्थान में आर.पी. प्रोडक्शन हाउस द्वारा आयोजित “इंडियाज़ टेलेंट – किंग एंड क्वीन सीजन 2” में सरगम म्यूजिक एकेडमी, रतलाम के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।

प्रतियोगिता में सरगम म्यूजिक एकेडमी रतलाम के कुल 5 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया। इनमें प्राक्सी व्यास, पिता श्री सुरेश व्यास, ऋत्विक नीलकंठ, पिता श्री शशांक नीलकंठ तथा हरिवंश पंवार, पिता नरेश पंवार ने पियानो (कीबोर्ड) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

वहीं कुशाग्र मालवीय, पिता श्री डॉ. रविकांत मालवीय ने गिटार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर रतलाम का गौरव बढ़ाया। यक्षिता नीलकंठ पिता श्री शशांक नीलकंठ ने मॉडलिंग प्रतियोगिता में रनर-अप का पुरस्कार प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बॉलीवुड सेलिब्रिटी प्रदीप काबरा एवं गुलशन पांडे शामिल रहे।

बच्चों की इस उपलब्धि पर प्राक्सी की माता श्रीमती सोनू व्यास, ऋत्विक एवं यक्षिता की माता श्रीमती ज्योति नीलकंठ, हरिवंश की माता श्रीमती अनीता पंवार तथा कुशाग्र की माता श्रीमती प्रतिभा मालवीय ने अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सरगम म्यूजिक एकेडमी के संचालक विक्की राठौर एवं एकेडमी के आचार्य अवधेश पाटीदार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को अपनी सांगीतिक जीवन यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने तथा इसी लगन और मेहनत के साथ अपनी प्रतिभा को निखारते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

सरगम म्यूजिक एकेडमी के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धि से रतलाम शहर एवं उनके परिवारों में हर्ष का माहौल है।

error: Content is protected !!