• Sun. Sep 20th, 2026

दवाइयों की दुकान खुलने का समय जानिए

BySurendra Jain

Apr 16, 2020

खबर पक्की :16 अप्रैल रतलाम ,आज कंट्रोल रूम में माननीया कलेक्टर महोदया, पुलिस अधीक्षक महोदय, ADM मैडम एवम DI मैडम के साथ जिला औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारियो की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे माननीय कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार दिनांक 17 अप्रेल से मेडिकल शॉप सम्बन्धी निम्न व्यवस्थाएं रहेगी जिसका पालन सभी औषधि अनुज्ञप्तिधारी को करना आवश्यक है।
1 जिले की समस्त रिटेल केमिस्ट अपनी शॉप प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक उसके बाद सांय 4 से रात्रि 7 बजे तक ही खुली रख सकेंगे।
दवाइयों के अलावा किसी भी प्रकार के कॉस्मेटिक आइटम नही बेच सकेंगे।
3 दोपहर 12 से 4 स्ट्रिक्टली शॉप बंद रखेंगे।यदि शॉप ओपन पाई जाती है तो प्रशासन उस पर सख्त कार्यवाही करेगा।
4 होम डिलीवरी आपको अपनी शॉप के खुले रहने के समय ही करना है।इसके अलावा नही।
5 कन्टेनमेंट एरिया की शॉप का भी खुलने और बंद होने का समय अन्य शॉप के समान ही होगा।
6 सर्दी खाँसी से सम्बन्धी रिपोर्ट अब आपको व्हाट्सएप्प नही करना है एक लिंक दी जा रही है उसी में भरकर भेजे।
7 जिले की समस्त होलसेल मेडिकल शॉप का समय प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक होगा इसमें जेनरिक की शॉप भी सम्मिलित है।
8 सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करे और करवाये इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने विशेष ध्यान देने को कहा है।
उक्त सर्कुलर माननीय ड्रग्स इन्स्पेटर महोदया की सहमति से जारी किया जाता है जिसका सभी केमिस्ट पालन करेंगे।
अध्यक्ष जय छजलानी,सचिव राकेश कोचट्टा, Jila chemist Association Ratlam

error: Content is protected !!