खण्डवा से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
खंडवा/बीड़-जिले में लॉकडाउन का असर व्यापक रूप से दिखने लगा है। इसी तरह जिले के ग्राम बीड़ में जनता अनुशासन के साथ लॉकडाउन का पालन कर रही है। पुलिस प्रशासन जहां इसके अनुपालन को लेकर मुस्तैद दिख रहा है वही आम आवाम में भी लॉकडाउन को लेकर जागरूकता साफ दिखने लगी है। लोग अनावश्यक रूप से घरों से निकलने के बजाए लॉकडाउन का अनुपालन करना ही बेहतर समझ रहे है। शुरुआती दिनों में इसके अनुपालन को लेकर लोगों में इच्छाशक्ति की कमी नजर आ रही थी। लेकिन इधर लोग जागरूक नजर आ रहे हैं। चौक चौराहे पर कुछ युवा जमा भी हो रहे हैं लेकिन पुलिस के जवान को देखते ही वे लोग घरों में चले जा रहे हैं तथा बेवजह घर से निकलने वाले लोगों को पुलिस का सामना भी करना पड़ रहा है।अधिकारियों का साफ कहना है कि लॉकडाउन के अनुपालन से ही कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त किया जा सकता है।लोग इसका पालन स्वेच्छा से करे। आवश्यक सामानों की खरीददारी के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखे। राशन,दूध,साग सब्जी तथा दवाओं की दुकानों को छोड़ अन्य सभी दुकानें पूरे दिन बंद रहती है, आपको बता दें इस संकट की घड़ी में गरीब मजदूरों के लिए आर्थिक मुसीबत खड़ी हो गई है इस स्थिति में कई सामाजिक संगठन आगे आए हैं और लोगों को भोजन राशन फल सैनिटाइजर मास्क आदि जरूरी सामग्रियां निशुल्क वितरित कर रहे हैं इसी तारतम्य उत्तम सिंह पाल समाज सेवी ने अन्न दान कर मानवता की मिसाल पेश की उन्होंने खंडवा जिले के ग्राम कोडिया खेड़ा में गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने स्वयं के खर्च से गरीब और बेसहारा परिवारों को प्रति परिवार 5 किलो अन्न दान कर मुहिम की शुरुआत की है उन्होंने हमारे संवाददाता कृष्णा गुप्ता से चर्चा करते हुए बताया कि इस महामारी के समय में मैं आम जनता के साथ हूं और मेरे दरवाजे हमेशा गरीबों के लिए खुले हैं।
लॉकडाउन का जनता कर रही है पालन
