खबर पक्की :11 अप्रैल नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में हर रोज इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक देश में 7400 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं 239 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के संकट के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। इस बैठक में देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि 2 हफ्ते बढ़ सकता है लॉक डाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी एक-दो दिन में देश को संबोधित कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वो लॉकडाउन को लेकर कुछ घोषणा भी कर सकते हैं। बैठक के दौरान तमाम राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने की मांग रखी थी।
