• Wed. Aug 12th, 2026

बार एसोसिएशन के 15 पदों के लिए सामने आए 39 उम्मीदवार

BySurendra Jain

Aug 5, 2017

 

रतलाम। बार एसोसिएशन रतलाम के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कुल 15 पदों के लिए नामाकंन जमा करने के अंतिम समय तक 39 उम्मीदवार सामने आए है। अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है। इसमें दो उम्मीदवार अभय शर्मा और हेमराज कसेरिया पहली बार अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे है जबकि दो बार अध्यक्ष रहे संजय पंवार तीसरी बार फिर मैदान में है। विमल छिपानी तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए प्रयास कर रहे है।

एड्वोकेट्स की प्रतिष्ठित संस्था रतलाम बार एसोसिएशन के चुनाव शहर में भी खासी चर्चाओं में है। अभिभाषक संघ प्रवक्ता एड्वोकेट सुनील पारिख के अनुसार इस चुनाव में शनिवार शाम तक नामांकन दाखिल किए जाने थे। 8 अगस्त को नाम वापसी होना है, 10 को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 12 अगस्त को मतदान और 13 को गणना व विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाना है।

किस पद के लिए कौन उम्मीदवार

अध्यक्ष- अभय शर्मा, विमल छिपानी् संजय पंवार, हेमराज कसेरिया

उपाध्यक्ष- राकेश शर्मा, पी एन  तिवारी, सुधांशु सक्सेना

सचिव- दीपक जोशी, राजेश बाथम, नीरज सक्सेना

पुस्तकालय सचिव- तरूण शर्मा, श्रवण कुमार बोयत,

संयुक्त सचिव- वीरेंद्र कुलकर्णी, भरत निगम, चंद्रप्रकाश मालवीय, लोकेंद्र सिंह गेहलोत

कोषाध्यक्ष- राजेंद्र सिंह पंवार, मुकेश पाटीदार, शेलेंद्र सिंह पालीवाल, पूनमचंद पालीवाल, भंवरसिंह हाड़ा, रईस उद्दीन कुरैशी

कार्यकारिणी सदस्य- अमृत लाल व्यास, अब्दुल बारी खान, शेख इनामुउल्ला, हरीसिंह गौर, करण सिंह राजावत, विपिन त्रिवेदी, प्रदीप कुमार भट्‌ट, संजय सिंह चंद्रावत, ईश्वरलाल बौराना, दिलीप परमार, बालमुकुंद पाटीदार, मंजू सोनी, मनीष जे शर्मा, वर्षा देवड़ा, महेश मकवाना, चंदन दीक्षित, विस्मय चत्तर

 

error: Content is protected !!