• Wed. Aug 12th, 2026

शिक्षक पर हमला कर रूपए लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 31, 2017

रतलाम। रतलाम-रावटी मार्ग पर राहगीरों से लूट करने वाले दो आरोपियों को रावटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक सप्ताह पूर्व उमर फंटे के पास बाइक सवार शिक्षक को धारदार हथियार से हमला कर लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।

सोमवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष पर मामले का खुलासा करते हुए एसपी अमित सिंह ने बताया कि 16-17 जुलाई की रात धोलावाड़-उमर फंटे पर बाजना क्षैत्र के घावड़ादेह निवासी शिक्षक अजय पिता सूरज 40 वर्ष के साथ लूट की वारदात हुई थी। अजय बाजना के बीकसन में सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उसके बच्चे रतलाम में पढ़ते है। वारदात के दिन वह अपने बच्चों को छात्रावास में भर्ती कराने आया था। रात में वह अपने मामा के लड़के अशोक के साथ मोटर साइकल पर  रतलाम से अपने गांव लौट रहा था। अजय ने उमर फंटे पर एक स्पीड ब्रेकर के कारण मोटर साइकल धिमी की, इसी दौरान कुछ लोग अचानक आए और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। बदमाशों ने उसके हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।  बदमाश उसके पास से पांच सौ रुपए लूट कर ले गए थे। घटना के बाद अजय के साथ मौजुद उसका भाई अशोक मोटर साइकल से घायल अजय को आगे एक मंदिर पर ले गया और पानी पिलाया, इसी दौरान उधर से रावटी थाने का वाहन गश्त पर निकला और पुलिस बाद मे एंबुलेंस से रात करीब एक बजे अजय को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज शुुरु हुआ था। इस मामले में रावटी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 394 के तहत प्रकरण दर्ज करके विवेचना प्रारंभ कर दी थी।

दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी अमित सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी गोपाल खांडेल, एसडीओपी सैलाना के मागदर्शन में एक टीम का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के सबंध में सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने रावटी के बिलड़ी गांव के निवासी उनेश पिता शंभू 22 वर्ष को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उसने लूट की वारदात कबूल ली और साथी सोहन पिता एतुड़ा 25 वर्ष निवासी बिलड़ी का नाम भी बताया। पुलिस ने दुसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त धारिया और लूटे गए पांच सौ रुपए भी बरामद कर लिए।

दो और बाइक सवारों को लूटने का प्रयास

एसपी अमित सिंह ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया कि वारदात के दिन शिक्षक को लूटने से पहले आरोपियों ने दो और बाइक सवारों पर पथराव कर उन्हे भी लूटने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए। आरोपियों ने पुछताछ में बताया कि वारदात के दिन उन्होने  शराब पी और फिर खर्चे के लिए रुपए की आवश्यकता होने पर लूट की वारदात की।

इनकी रही भूमिका

वारदात के पर्दाफाश और आरोपियों की गिर तारी में रावटी थाना प्रभारी रामसिंह राठौर, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, एएसआई आर.एस.यादव, प्रधान आरक्षक प्रहलाद दास, आरक्षक शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, राजेन्द्रसिंह राठौर, अतुल दुबे, समरजीत सिंह, बाबुसिंह, कैलाश, हि मत सिंह, साइबर सेल के मनमोहन शर्मा का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने उक्त टीम को 5 हजार का ईनाम देने की घोषणा की।

error: Content is protected !!