• Wed. Aug 5th, 2026

पार्टी बदल गई पर वेबसाइट पर अब भी कांग्रेसी हैं सिंधिया, अबतक नहीं हुआ बदलाव

BySurendra Jain

Mar 13, 2020

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल हुए 33 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब भी उनकी वेबसाइट (https://jmscindia.in/) कांग्रेसमय बनी हुई है। सिंधिया के वेबसाइट पर उनको अब भी गुना का सांसद बताया जा रहा है।
वेबसाइट पर दिखाई दे रही तस्वीरें भी पुरानी हैं। इन तस्वीरों में से अधिकतर में सिंधिया कांग्रेसमय नजर आ रहे हैं। सिंधिया के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, उनकी यह वेबसाइट बहुत समय से अपडेट नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सिंधिया जल्द ही अपनी वेबसाइट में जरुरी परिवर्तन करवा सकते हैं।
पार्टी बदलते ही सिंधिया ने ट्विटर पर पीएमओ, शाह और भाजपा को किया फॉलो
सिंधिया ने भाजपा में शामिल होते ही ट्विटर पर भी अपना पाला बदल लिया है। उन्होंने पीएमओ, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा को फॉलो करना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने अबतक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो नहीं किया है। जबकि पीएम मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनको फॉलो कर रहे हैं।
भाजपा में शामिल होते ही सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, अगर आंकड़ों पर गौर करें तो ये दोनों दिग्गज नेता आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने फूल सिंह भारिया तो भाजपा ने सुमेर सिंह सोलंकी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

You missed

error: Content is protected !!