• Wed. Aug 5th, 2026

मध्यप्रदेश: सियासी संकट के बीच स्पीकर ने भेजा 22 बागी विधायकों को नोटिस

BySurendra Jain

Mar 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा देने वाले छह मंत्रियों समेत 22 बागी कांग्रेस विधायकों को नोटिस जारी कर दिया। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्पीकर ने इन सभी विधायकों को शुक्रवार को उनके सामने पेश होकर यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि उन्होंने इस्तीफा खुद दिया है और यह फैसला बिना किसी के दबाव में आए लिया गया है।
इन 22 विधायकों के इस्तीफे से राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने पुरानी सरकार पर गहरा रहे सियासी संकट के बीच विधानसभा अध्यक्ष के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। उधर, स्पीकर ने भी नोटिस भेजने की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा, विधायकों के दबाव में इस्तीफा नहीं देने की पुष्टि करना स्पीकर की जिम्मेदारी है।
सारी प्रक्रिया नियमों के तहत हो रही है और उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, वैसे तो नियम है कि विधायक निजी तौर पर उपस्थित होकर इस्तीफा दे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इसके चलते यह देखना पडे़गा कि क्या विधायकों ने खुद ही इस्तीफा लिखा है। क्या उस पर उनके ही दस्तखत हैं। स्पीकर ने कहा कि मैं पूरी तरह निष्पक्ष हूं।

You missed

error: Content is protected !!