• Fri. Aug 7th, 2026

 गादिया को मिला रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3040 का बेस्ट अध्यक्ष अवार्ड

BySurendra Jain

Jul 17, 2017

 

 

रतलाम । डिस्ट्रीक्ट 3040 द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह मे रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के अध्यक्ष महेंद्र गादिया को डिस्ट्रीक्ट 3040 का बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड डिस्ट्रीक्ट गर्वनर दर्शन सिंह गांधी ने प्रदान किया। इसके साथ ही आउट स्टैंडिंग सेकेट्ररी के अवार्ड सचिव मुकेश शुक्ला एवं आउट स्टेंडिंग क्लब का अवार्ड रतलाम सेंट्रल को दिया गया।

मेंबरशिप डेवलपमेंट, क्लब इमेज, न्यु जनरेशन सर्विस, कम्युनिटी सर्विस, लिटरेसी इस तरह से कुल 32 अवार्ड व सर्टिफिकेट क्लब पदाधिकारी व सदस्यों को प्रदान किए गये । इन क्लब अवार्डो कि घोषणा डिस्ट्रीक्ट सचिव 3040 गजेन्द्र नारंग ने की। सोमवार को इन सभी बेस्ट कार्यो को देने के लिए क्लब के अध्यक्ष महेन्द्र गादिया सचिव मुकेश शुक्ला, नवीन अध्यक्ष अमित शाह, सचिव मनीष तल्लेरा इलेक्टेड अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, पारस मूणत, सुशील गोरेचा, बाबूलाल सेठिया, राजेश जैन, पवन जी, अशोक पीपाडा, पी.के.जैन, श्याम विंचुलकर, अनिल बाफना, के एम जैन, पुष्पा सेठिया, मीना गादिया, शर्मिश्ठा शुक्ला आदि ने स्टेज पर जाकर अवार्ड ग्रहण किए।  डिस्टीक्ट 3040 के 60 से 70 क्लबों कि उपस्थिती मे ये अवार्ड दिए गए।

You missed

error: Content is protected !!