• Sat. Nov 7th, 2026

रतलाम में पहली बार पुलिस लाइन में मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

BySurendra Jain

Jul 17, 2017

 

रतलाम। 15 अगस्त पर जिला मुख्यालय का मुख्य स्वतंत्रता संग्राम समारोह इस बार पुलिस लाइन में मनाया जाएगा। पुलिस लाइन में पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है, इससे पहले तक पोलोग्राउंड नेहरू स्टेडियम और कृषि उपज मंडी प्रांगण में यह आयोजन होता रहा है।

सोमवार को कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल की अध्यक्षता में हुई स्वतंत्रता संग्राम समारोह आयोजन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। स्वतंत्रता के बाद से ही रतलाम में स्वतंत्रता संग्राह समारोह नेहरू स्टेडियम में मनाया जाता रहा है। कुछ साल पहले प्रशासन ने कीचड़ और बारिश की परेशानी से बचने के लिए इस समारोह को कृषि उपज मंडी में शिफ्ट कर दिया था। इस साल मंडी प्रांगण में काफी मात्रा में प्याज पड़ा हुआ है, मंडी में प्याज की खासी बदबू भी आ रही है। इसी कारण आयोजन को पुलिस लाइन मैदान में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। पुलिस लाइन में आयोजन के लिए ग्राउंड भी तैयार कर लिया गया है और मंच भी बनकर तैयार हो चुका है। सोमवार दोपहर कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल, एसपी अमित सिंह, ननि आयुक्त एस.के. सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जरूरी सुविधाएं जुटाने के लिए निर्देशित किया।

 

error: Content is protected !!