• Fri. Aug 7th, 2026

आनंदपाल के एनकाउंटर का रतलाम में भी विरोध

BySurendra Jain

Jul 17, 2017

रतलाम। राजस्थान के नागोर में रहने वाले आनंदपाल सिंह की पुलिस एनकाउंटर में मौत के मामले में अब रतलाम शहर का राजपूत समाज भी विरोध में उतर आया है। रतलाम में रहने वाले राजपूत समाज के लोगों ने सोमवार को राष्ट्रीय करणी सेना के बेनर तले राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम शहर नेहा भारती को सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से राजपूत समाज के लोगों ने आनंदपाल की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।

रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए राजपूत समाज के पुरूष और महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा गया। करणी सेना रतलाम के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र सिंह के अनुसार आनंदपाल का एनकाउंटर मानव अधिकारों का हनन है, उसके शव की अंत्येष्टी में परिवार का कोई सदस्य भी शामिल नहीं हो सका। मृत्यु के 20 दिन बाद पुलिस ने सूर्यास्त के पश्चात शव का अंतिम संस्कार करवाया। गौरतलब है कि राजस्थान के नागोर जिले के डिंडोर में रहने वाले आनंदपाल के खिलाफ कई सारे जघन्य अपराध दर्ज थे, पुलिस ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया। ज्ञापन देने वाले लोगों में मोहन सिंह सोलंकी, के.एस. देवड़ा, नरेंद्र सिंह राठौर, हेमेंद्र सिंह राठौर, हेमंत सिंह चौहान, भवंर सिंह चौहान आदि शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!