खबर पक्की : रतलाम। लोकायुक्त पुलिस उज्जैन में एक किसान से रिश्वत मांग रहे लाइनमैन को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा।
लोका एफडीएसपी विषम शर्मा ने बताया कि नानालाल पाटीदार निवासी ग्राम धमेडी तहसील पिपलौदा जिला रतलाम की शिकायत पर जावरा के पास पंचेडी ग्रिड के लाइन मेन बंसीदास बैरागी को 5000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। किसान नानालाल पाटीदार ने लोकायुक्त एसपी उज्जैन को आवेदन दिया था कि लाइनमैन द्वारा कृषि भूमि पर लगे ट्यूबवेल के पंप का विद्युत आपूर्ति बंद करने तथा कनेक्सन काटने का भय दिखाकर 10000/- की रिश्वत की मांग की थी।
आवेदक की ग्राम धमेडी में 08 बीघा कृषि भूमि जिसमें आवेदक अपने ट्यूबवेल से सिंचाई कररहा है लेकिन लाइनमैन बंसीदास आवेदक के विद्युत कनेक्शन को अवैध बताकर तथा पानी के पंप को अधिक पावर का बताकर आए दिन रिश्वत देने के लिए दवाब बना रहा था। जिसकी शिकायत आवेदक ने उज्जैन लोकायुक्त को की गई। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने आज कार्यवाही कर आरोपी बंशीदास को 5000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। भ्रष्ट्राचार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, लोकायक्त पुलिस उज्जैन ने की कार्यवाही
