खबर पक्की : रतलाम। वाजपेई पेट्रोल पंप के मैनेजर व उसके सहयोगी की लाश मैनेजर के निवास स्थान रावटी वाला अपार्टमेंट के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिली। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस मौके पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोसी गांव स्थित वाजपेई पैट्रोल पम्प के मैनेजर हितेंद्र पटेल, सहयोगी जितेंद्र मालवी निवासी डोसी गांव की लाश रावटी वाला अपार्टमेंट के बाथरूम में मिलने बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर को इनसे मिलने के लिए पहुंचे तो इन्होंने दरवाजा नहीं खिला तो सूचना दी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया सूत्र बताते हैं कि हितेंद्र पटेल परिवार सहित इसी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2 में रहता था तथा परिवार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो युवक की बाथरूम में मिली लाश
