• Tue. Nov 3rd, 2026

सीएए के समर्थन में नगर की सड़के तिरंगे से पटी, उमड़ा जन सैलाब

BySurendra Jain

Jan 8, 2020

खबर पक्की-रतलाम। नागरिकता संशोधन कानून सीएए के समर्थन में आज शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमडा। तीन सौ फीट लम्बे तिरंगे को हाथों में लेकर पच्चीस हजार से अधिक नागरिकों ने शहर के मुख्य मार्गों से मौन जुलूस निकाला। जुलूस के मद्देनजर शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
सीएए की समर्थन रैली बुधवार दोपहर कालेज रोड से प्रारंभ हुई। रैली में शामिल होने के लिए पूरे जिले से बडी संख्या में लोग रतलाम पंहुचे थे। सीएए की समर्थन रैली को शहर के विभिन्न समाजों ने अपना समर्थन दिया था। रैली में शामिल हजारों लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और सीएए के समर्थन के नारे लिखे हुए तख्तियां लेकर चल रहे थे।
रैली में जिले के तीनों भाजपा विधायक चैतन्य काश्यप,डॉ.राजेन्द्र पाण्डेय और दिलीप मकवाना समेत भाजपा के अनेक नेता शामिल थे। यह ऐतिहासिक रैली कालेज रोड से प्रारंभ होकर लोकेन्द्र टाकीज,शहर सराय,रानी जी का मन्दिर,धानमंडी, से होते हुए चौमुखीपुल,घास बाजार,माणक चौक, डालूमोदी बाजार होकर पैलेस रोड होते हुए नगर निगम तिराहे पर समाप्त हुई। यह मौन रैली थी।

You missed

error: Content is protected !!