• Thu. Jul 30th, 2026

भाजपा विधायक व भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होगे नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में: विधायक काश्यप

BySurendra Jain

Jan 6, 2020

खबर पक्की: 6 जनवरी रतलाम, नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में निकलने वाली जन रैली मैं धारा 144 की पड़ रही बाधा को लेकर आज जिले के तीनों भाजपा विधायको ने पुलिस व प्रशासन से भेंट की जिसमें एडीएम जमुना भिड़े सहित कई अधिकारी व पुलिस अधीक्षक शामिल थे। उन्होंने पुलिस व प्रशासन को बताया कि उपरोक्त रैली जनता द्वारा आयोजित है और भाजपा इसको समर्थन कर रही है और भाजपा कार्यकर्ता सहित जिले के सभी विधायक इसमें शामिल होगे। विधायक काश्यप ने बताया कि पुलिस व प्रशासन ने कहा है कि आप एक आवेदन भिजवा दीजिए जिस में कौन से रूट से रैली निकलेगी यह सब खुलासा होना चाहिए कल जब कलेक्टर मैडम आएगी तो हम इस आवेदन पर निर्णय लेंगे। विधायक काश्यप ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने कहा है तो आवेदन हम भिजवा देंगे अनुमति देना ना देना प्रशासन का काम है पर यह साफ है कि जनता के होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और विधायक जनता की हैसियत से इसमें शामिल होगे और देश को मजबूत बनाने वाले इस यज्ञ में अपनी आहुति देंगे। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया है कि जनता के इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और देश को मजबूती प्रदान करें।

error: Content is protected !!