• Thu. Jul 30th, 2026

मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों की घोर लापरवाही जनवरी के महीने में 10 के बाद सीधे 18 तारीख

BySurendra Jain

Jan 5, 2020

खबर पक्की: 5 जनवरी रतलाम, मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के अधिकारी कितनी घोर लापरवाही कर रहे हैं इसका ताजा उदाहरण सामने है खबर पक्की को मध्य प्रदेश सरकार का कैलेंडर मिला है इस कैलेंडर में जनवरी के महीने में 10 के बाद सीधे 18 तारीख दर्शाई गई है और जहां 18 तारीख होना चाहिए वहां 11 तारीख बता रखी है। मध्यप्रदेश सरकार का कैलेंडर सरकारी मुद्रणालय में छपता है लाखों रुपए तनख्वाह पाने वाले अधिकारी कितने जिम्मेदार है यह इस बात को दर्शाता है यह गलती कतई क्षमा करने योग्य नहीं है और इस कैलेंडर को छपवाने में जो भी खर्च हुआ है यह सब जिम्मेदार अधिकारियों से वसूलना चाहिए। इस तरह की गैर जिम्मेदार कार्यों से मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है।

error: Content is protected !!