• Fri. Aug 7th, 2026

रतलाम भाजपा में अब सैलाना चुनाव के बाद ही बटेंगे पद

BySurendra Jain

Jul 15, 2017

 

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में पद पाने के लिए लाबिंग कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को कुछ दिन ओर इंतजार करना होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान की माने तो जिले में अब कार्यकारिणी का गठन सैलाना नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही होगा।

लंबे इंतजार के बाद भाजपा में संघ के दखल से कान्हसिंह चौहान को 9 मई को रतलाम जिला अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी नियुक्ति से पहले जिले के कई दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने गुट से कई नाम आगे किए थे। हालांकि हुआ वहीं जो संघ ने चाहा। गुटीय राजनीति वाले यहीं लोग अब अपने समर्थकों को जिले की कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दिलाने में जुट गए है। कार्यकारिणी में पद पाने की लालसा रखने वाले नेताओं को जिला अध्यक्ष ने अभी इंतजार करने के साफ संकेत दे दिए है। khabarpakki.com प्रतिनिधि से बातचीत में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले की कार्यकारिणी और अन्य महत्वपूर्ण पदों के मामले में अब सैलाना चुनाव के बाद ही फैसला होगा। सैलाना में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 9 अगस्त को सैलाना में मतदान होगा और 12 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतलब साफ है कि जिले में पद चाहने वाले लोगों को फिलहाल तो करीब 1 माह ओर इंतजार करना होगा।

You missed

error: Content is protected !!