• Mon. Sep 21st, 2026

सट्‌टा चलता पाया तो टीआई की खैर नहीं

BySurendra Jain

Jul 15, 2017

रतलाम। शहर में सट्‌टा कारोबार पर लगाम कसने के लिए एसपी अमित सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए है। इस बार थाना प्रभारियों की ही जिम्मेदारी तय की गई है, एसपी की चेतावनी है कि यदि किसी इलाके में सट्‌टा चलता पाया गया तो सबसे पहले कार्रवाई ही थाना प्रभारी के खिलाफ होगी।

रतलात शहर सोना, सेंव और साड़ी के कारोबार के लिए आसपास के जिलों में जितना प्रसिद्ध है शायद उससे कहीं अधिक सट्‌टा कारोबार के मामले में बदनाम है। एसपी सिंह को मुखबिरों द्वारा कई स्थानों पर सट्‌टा संचालित होने की सूचना मिली। शनिवार को एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि यदि उनके इलाके में कहीं भी सट्‌टा संचालित होना पाया गया तो थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

error: Content is protected !!