रतलाम। रतलाम जिले के सभी पर्यटनस्थलों पर अब होमगार्ड सैनिक निगरानी करेंगे। वर्षाकाल में पर्यटन केंद्रो पर जुटने वाले सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। एसपी अमित सिंह ने होमगार्ड सैनिकों की तैनाती के साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया है कि पर्यटन केंद्रो पर सतत पेट्रोलिंग की जाएगी।
जिले में जामण-पाटली, इसरथूनी, बड़ा-छोटा केदारेश्वर आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पर्यटक जुटते है। इन जगहों पर पर्यटकों के लिए खतरा भी बना रहता है, इसके अलावा कई लोगों की लापरवाही भी कई बार जानलेवा साबित होती है। पर्यटन स्थलों पर बतौर सतर्कता होमगार्ड सैनिकों की तैनाती होगी। एसपी सिंह के अनुसार प्रत्येक स्थल पर राहत एवं बचाव के संसाधन भी मौजूद रहेंगे।
